24 जनवरी 2017 - 14:06
सऊदी अरब को ट्रम्प से अच्छे संबन्धों की आस।

मध्य एशिया मे अमेरिका के महत्वपूर्ण सहयोगी सऊदी अरव को आशा है कि ट्रम्प के कार्यकाल मे दोनो देशों के सम्बन्ध और बेहतर होंगें। सऊदी न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के शासक सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने कैबिनेट की साप्ताहिक मीटिंग मे अमेरिका और सऊदी अरब के मज़बूत संबन्धों का उल्लेख करते हुए आशा व्यक्त की कि ट्रम्प के कार्यकाल मे यह सम्बन्ध और अच्छे होंगे।

ज्ञात रहे कि अमेरिका और सऊदी अरब के बीच दशकों से तेल के बदले सुरक्षा समझौता चला आ रहा है लेकिन ओबामा प्रशासन मे दोनो देशों के सम्बन्धों में उस समय कड़ुवाहट आने लगी थी जब अमेरिकी कैबिनेट ने एक विधेयक पास किया था जिसमें 11 सितम्बर 2001 के आंतकी हमलों मे कुछ सऊदी नागरिकों की भागीदारी के कारण अमेरिकी नागरिकों को सऊदी अरब के विरूद्ध शिकायत करने का अधिकार देता है।
सऊदी विदेश मंत्री आदिल अल जुबैर ने कहा कि उन्हे उम्मीद है कि ट्रम्प प्रशासन विश्व समुदाय विशेष कर मध्य एशिया की समस्याओं मे अपनी अहम भूमिका निभाएगा।
सऊदी अरब को ऐसी स्थिति में ट्रम्प से अच्छे सम्बन्धों की आशा है जब कि ट्रम्प ने कहा है कि वह अमेरिका मे मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगाएगें।
कुछ समय पहले ही ट्रम्प के सुरक्षा सलाहकार माइकल फेलेन ने कहा था कि इस्लाम कोई धर्म नही है बस एक राजनीतिक विचारधारा है।